छतीसगढ़सरगुजा

सरगुजा में घूम रही लुटेरी दुल्हन : एमपी के छतरपुर में लाखों लेकर की शादी, चार दिन बाद गहने-पैसे लेकर भाग निकली

08 अगस्त 2026 //

सरगुजा न्यूज़ धमाका – मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बोढ़ीश्यामर निवासी एक परिवार ने आरोप लगाया है कि विवाह के महज चार दिन बाद उनकी बहू घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

 सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र से शादी के बाद कथित धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बोढ़ीश्यामर निवासी एक परिवार ने आरोप लगाया है कि विवाह के महज चार दिन बाद उनकी बहू घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। परिवार ने शादी के नाम पर करीब 1 लाख रुपए नकद और लगभग 1 लाख रुपए के जेवर ठगे जाने का दावा किया है।

शादी के बाद सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनका विवाह लखनपुर क्षेत्र के जमगाला निवासी परिवार में कराया गया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन के घर से चले जाने के बाद परिवार को उसके पूर्व विवाह से जुड़ी जानकारी मिलने का दावा किया गया। परिवार का आरोप है कि युवती पहले से विवाहित थी और जमगाला में एक विवाहित पुरुष के साथ कथित तौर पर दूसरी पत्नी के रूप में रह रही थी।

चार दिन बाद जेवर लेकर चली गई दुल्हन

परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद दुल्हन करीब चार दिन तक ससुराल में रही। इसके बाद वह घर में रखे जेवर लेकर वहां से चली गई। परिवार ने जब उसे वापस लाने का प्रयास किया तो मामला और विवादित हो गया।

बहू को वापस लेने पहुंचे तो मांगे 50 हजार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब युवती को वापस लेने उसके गांव पहुंचे, तो लड़की पक्ष की ओर से कथित तौर पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। परिवार ने इसे शादी के नाम पर उनके साथ की गई धोखाधड़ी का हिस्सा बताया है

बहू को वापस लेने पहुंचे तो मांगे 50 हजार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब युवती को वापस लेने उसके गांव पहुंचे, तो लड़की पक्ष की ओर से कथित तौर पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। परिवार ने इसे शादी के नाम पर उनके साथ की गई धोखाधड़ी का हिस्सा बताया है

सरगुजा SP से लगाई न्याय की गुहार

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत में विवाह के नाम पर कथित ठगी और धोखाधड़ी की जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!