छतीसगढ़कवर्धा

ट्रेलर और यात्री बस के बीच जबरदस्त टक्कर हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल 

कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ट्रेलर और यात्री बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 10-12 यात्री और ट्रेलर चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, बस बिना परमिट के चल रही थी और उस पर शासन-प्रशासन भी मेहरबान है।   

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से धवईपानी के पास हुई। जहां मवई से चिल्फी आ रही ठाकुर बस और रायपुर की तरफ से जा रही लोहे से भरी ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई और लोहा हाईवे में बिखर गया।  हादसे में 10-12 लोग और चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को मोतीनाला और मंडाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे के बाद सड़क जाम 

ट्रेलर रायपुर से लोहा लेकर जबलपुर जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। ट्रेलर पलटने से लोहा हाईवे में ही बिखर गया, जिसके कारण सड़क जाम हो गया है। 

बिना परमिट के चल रही थी बस 

बताया जा रहा है कि, ठाकुर बस मवई से चिल्फी बिना परमिट के आ रहा थी। तभी छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमा से लगे ग्राम धवईपानी के पास ट्रेलर और बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बिना परमिट के चल रही इस बस पर शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से मेहरबान है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!