छत्तीसगढभोपाल

पंचायत ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने की आत्महत्या

Bhopal Breaking News: पंचायत ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने की आत्महत्या

भोपाल न्यूज़ –जनसम्पर्क विभाग की असिस्टेंट पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली. बता दें पूजा पंचायत ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ थीं. पुलिस की शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की है. पूजा थापक ने घर के अंदर फांसी लगा ली. उस समय पति, सास और बच्चा भी घर पर मौजूद थे. पूजा को फांसी पर झूलता देख परिवार ने फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. पूजा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में PRO थीं. एमपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा ने बीती रात 12 बजे फांसी लगा ली. दावा किया जा रहा है कि पूजा थापक का उनके पति से विवाद हुआ था. पूजा के पति सहायक संचालक स्तर के अधिकारी हैं. बताया जा रहा है आत्महत्या से कुछ घंटों पहले मंगलवार को रात करीब नौ बजे पूजा थापक ने मंत्री प्रहलाद पटेल के विभाग से संबंधित खबर भेजी थी. कुछ देर बाद ये खबर आ गई.  भोपाल के गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार पूजा थापक साकेत नगर इलाके में परिवार के साथ रहती थीं. 
पूजा थापक एमपी जनसंपर्क विभाग की सहायत संचालक थीं. इस समय वो मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं. बताया जा रहा है कि उनका मंगलवार को पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद मंगलवार-बुधवार की रात उन्होंने फांसी लगा ली. साल 2022 में दोनों की शादी हुई थी. उनका एक बेटा भी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!