छतीसगढ़कोंडागांवछत्तीसगढ

फरसगांव में दो दर्दनाक घटनाएं: पिता ने लगाई फांसी, बेटे ने खाया जहर; कोतबा में नाबालिग ने की आत्महत्या

फरसगांव में पिता ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के फरसगांव और कोतबा में आत्महत्या की दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं।

पिता की मौत का सदमा, बेटे ने खाया जहर
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाबेड़ा में एक किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बेटे को जब पिता की मौत की खबर मिली, तो वह गहरे सदमे में आ गया और कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, बेटा अपने पिता के फांसी लगाने की सूचना देने थाना पहुंचा था। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक ने जहर खा लिया है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

कोतबा में नाबालिग ने तोड़ा दम
वहीं, कोतबा में एक आदिवासी नाबालिग युवती पुनम सिदार (वार्ड क्रमांक 5) ने फसल में उपयोग होने वाले फोरेट कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार रात की है।
परिजन युवती को तुरंत इलाज के लिए कोतबा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रक्षाबंधन से पहले मातम का माहौल
भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व हुई इन घटनाओं से परिवारों और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!