छतीसगढ़भाटापारा

मीना बाजार में हादसा: महिला की जान बाल-बाल बची, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मीना बाजार में हादसा बाल-बाल बची महिला की जान

भाटापारा न्यूज धमाका – भाटापारा में लगे मीना बाजार के हवाई झूले में रविवार शाम एक महिला की जान खतरे में पड़ गई। झूले का संतुलन बिगड़ने से महिला फंस गई और करीब डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकल सकी। इस घटना ने मीना बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित महिला के परिजन त्रिलोकी कुर्रे ने भाटापारा शहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि झूले के कर्मचारी घटना के समय शराब के नशे में थे और झूले में ब्रेक लगाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। परिजनों के मुताबिक, इसी लापरवाही के कारण महिला लंबे समय तक झूले में फंसी रही।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला के पिता मीना बाजार प्रबंधन और झूला संचालकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि झूला संचालकों और मीना बाजार प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्थानीय पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!