
रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा तय था, जहां उन्हें हेलिकॉप्टर से पहुंचना था। सुबह पुलिस लाइन हेलीपैड पर वे संगठन के दो दिग्गज नेताओं – क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव – के साथ चौपर में सवार भी हो गए थे। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद सीएम ने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सड़क मार्ग से रवाना होने का निर्णय लिया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सीएम 186 करोड़ रुपये के विकास और निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 90 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और 96 करोड़ रुपये के तैयार प्रोजेक्ट का लोकार्पण शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में 1.85 करोड़ से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, 13.51 करोड़ से चंद्रपुर-सरिया-कंचनपुर सड़क, 17.48 करोड़ से बरमकेला-कटंगीपाली सड़क उन्नयन, और जल जीवन मिशन के तहत 39 गांवों में करोड़ों की लागत से बने पेयजल प्रोजेक्ट शामिल हैं।
सीएम तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, नवीन भाजपा कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे और “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी करेंगे।



