
बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
बघेल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले आदिवासी दिवस मनाने के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था, लेकिन बाद में संघ कार्यालय से आदेश आने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा – “विष्णुदेव शेषनाग की सैय्या पर सो रहे हैं।”
पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है और इसे आने वाले समय में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नए टकराव की शुरुआत माना जा रहा है।



