छतीसगढ़सरगुजा

जमकर लगाए नारे सरगुजा में नर्सिंग छात्राओं का हल्लाबोल : INC मान्यता को लेकर रैली निकाली

25 अगस्त 2026 //

सरगुजा न्यूज़ धमाका – सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सीतापुर में रैली निकालकर कॉलेज के सामने नारेबाजी की।

छात्रों का आरोप है कि, एडमिशन के समय उन्हें कॉलेज की मान्यता होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब मान्यता नहीं होने की बात सामने आ रही है। इससे छात्राओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। छात्राएं कल कलेक्टर से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

100 से ज्यादा कॉलेजों की मान्यता रद्द

वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि, इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता जरूरी नहीं है। प्रबंधन के मुताबिक बिना इस मान्यता के भी छात्राएं देशभर में नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं। कॉलेज प्रबंधन ने यह भी दावा किया कि, प्रदेश के 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता काउंसिल ने निरस्त की है।

प्रबंधन ने दिया कोर्ट-सरकार के आदेशों का हवाला

फिलहाल छात्राएं मान्यता की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रही हैं, जबकि कॉलेज प्रबंधन सरकार और कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!