छतीसगढ़बलौदा बाजार

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग : लाखों का माल जलकर खाक

24 अगस्त 2026 //

बलौदा बाजार न्यूज़ धमाका – बलौदा बाजार जिले के कसडोल में कन्हैया लाल शर्मा चौक स्थित महामाया वस्त्रालय में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कसडोल शहर के बीचों-बीच कन्हैया लाल शर्मा चौक स्थित महामाया वस्त्रालय में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान की पहली मंजिल के साथ ऊपर स्थित गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया, जिससे कपड़ा कारोबारी को भारी नुकसान होने की आशंका है।

दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर का

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर सेना की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि, इसकी लपटें दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पहली मंजिल की आग पर काबू पा लिया, जबकि दूसरी मंजिल और गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किया गया।

भीषण आग में दुकान और गोदाम का कपड़ा जलकर राख

दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझा लिया। हालांकि, तब तक दुकान और ऊपर स्थित गोदाम में रखा काफी कपड़ा जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग की इस घटना में कपड़ा कारोबारी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की वजह और नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!