छतीसगढ़बिलासपुर

जंगल में सजी जुआ की महफिल पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार, ₹83,000 नगद और 5 बाइक जब्त

बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर पुलिस ने ग्राम चपोरा चांपी बंध के पास जंगल में चल रही अवैध जुआ की महफिल पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में बड़ी संख्या में लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

जब्ती में मिला सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹83,000 नगद, 10 मोबाइल फोन, 52 पत्तों की ताश की गड्डी, 5 मोटर साइकिलें, एक कंबल और एक बोरी पानी के पाउच जब्त किए।

गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!