छतीसगढ़बिलासपुर

फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन : एक साथ 126 वारंटियों पर शिकंजा

11 अगस्त 2026 //

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – बिलासपुर पुलिस ने जिलेभर में एक साथ कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वारंटियों, निगरानी बदमाशों और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की।

जिले में अपराधियों और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस ने जिलेभर में एक साथ कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वारंटियों, निगरानी बदमाशों और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की।

126 वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबित 126 वारंटों की तामील की। इनमें 28 स्थाई वारंट और 98 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीमों ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

फरार आरोपियों के ठिकानों पर पहुंची पुलिस

अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ क्षेत्र में अपराधियों के बीच कानून का प्रभाव मजबूत करना रहा।

निगरानी बदमाशों की भी हुई जांच

पुलिस ने जिले के 43 निगरानी गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की। इनमें से 13 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों और निगरानी सूची में शामिल लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी।

चाकूबाज और संपत्ति संबंधी अपराधियों पर भी शिकंजा

अभियान के दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों और चाकूबाजी जैसे मामलों से जुड़े लोगों की भी जांच की गई। पुलिस ने 5 लोगों की चेकिंग करते हुए 25 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस के इस व्यापक अभियान से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!