छतीसगढ़छत्तीसगढतिल्दा नेवरा

बलौदाबाजार पुलिस ने मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर कंपनीकर्मी से मोबाइल लूटकर भाग निकले थे

तिल्दा ,नेवरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की पुलिस लगातार चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कार्रवाई कर मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को नाम 24 वर्षीय आशुतोष कटरिया, 21 वर्षीय डोमन वर्मा उर्फ सागर, 21 वर्षीय इन्द्र कुमार वर्मा उर्फ पिंटू है। तीनों युवक ग्राम खम्हरिया, ग्राम कोनारी हाल पता बीरगांव रायपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, पीड़ित पंकज कुमार मंडल नकोडा पाइप इम्पेक्स प्रा.लि. के लेबर क्वाटर कालोनी में रहता है। रोज की तरह वह 3 नवम्बर को काम पर गया था। शाम को वह सामान खरीदकर वापस कंपनी जा रहा था, तभी करीब 6.30 बजे कंपनी के गेट नंबर 2 के पास एक मोटर सायकल में तीन अज्ञात युवक आए। तीनों युवक घेरकर चाकू दिखाकर मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। 

लूट का सामान जब्त

इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान गुरुवार को तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल, एक मोटर सायकल और चाकू बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!