छतीसगढ़छत्तीसगढमरवाही

पिता की हत्या करने वाले शख्स को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई भेजा जेल

मरवाही न्यूज़ धमाका- जिले में अपने ही पिता की ह्त्या करने वाले शख्स को अदालत ने आज उम्रकैद की सजा सुनाई है. न्यायाधीश किरण थवाईत ने आरोपी कृपाल सिंह वाकरे को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के करीब बहुटाडोल निवासी हरदीन वाकरे (मृतक) मन्दिर में पूजा पाठ किया करता था और वहीं पास की झोपड़ी में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था. आरोपी कृपाल सिंह मृतक हरदीन की पहली पत्नी का बेटा है. जिसने अगस्त 2022 को हत्यारे कृपाल सिंह ने अपने ही पिता हरदीन वाकरे को टंगिया से मौत के घाट उतार दिया था.

दरअसल, पिता हरदीन (मृतक) की दूसरी शादी के बाद से ही पिता-पुत्र के बीच तनाव बना रहता था. आरोपी कृपाल सिंह और मृतक हरदीन के बीच अक्सर झगड़े होते थे. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था, इस दौरान आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था. लेकिन झगड़े के बाद से आरोपी बेटे के सर पर खून सवार हो चुका था और उसने दोपहर में मौका पाकर टंगिया से अपने पिता हरदीन की बेरहमी से हत्या कर दी.

इस मामले को लेकर आज अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड किरण थवाईत ने फैसला सुनाते हुये आरोपी कृपाल सिंह वाकरे को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!