शिवपुरीमध्यप्रदेश

इंदौर में नौकरी करते थे,परिवार की लंबी चौंड़ी खेती शुरू

शिवपुरी,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश के शिवपुरी जिले का है, जहां के एक युवा ने पढ़ाई तो की थी कंप्यूटर इंजीनियर बनने की, मगर उसे वह रास नहीं आया। कुछ लोगों को नौकरी रास नहीं आती और वे नया कुछ करने की ठान बैठते हैं, ऐसा ही मामला मध्य अब वह अपने गांव में आकर खेती में हाथ आजमा रहा है। साथ ही उसे साल भर में फसल के जरिए 25 लाख रुपये तक कमाने की उम्मीद है।

शिवपुरी जिले के ठर्रा-ठरी में कंप्यूटर इंजीनियर से हर्षवर्धन मजेजी के किसान बनने की चर्चाएं हर तरफ हैं। वे इंदौर में नौकरी करते थे, वहीं उनके परिवार की लंबी चौंड़ी खेती है। यहां नौकरी में मन नहीं लगा तो वे अपने गांव आ गए। उन्होंने खेती में हाथ आजमाया है। वे परंपरागत खेती से हटकर काम कर रहे हैं।

मजेजी ने इस बार पांच बीघा जमीन में नया प्रयोग करते हुए यहां पर शिमला मिर्च उगाई है। इस शिमला मिर्च के जरिए किसान हर्षवर्धन सिंह ने 20 लाख रुपए कमाने का लक्ष्य इस सीजन में रखा है।

अभी तक वह अपने खेत से लगभग 100 क्विंटल शिमला मिर्च निकाल चुके हैं और आने वाले समय में मौसम अनुकूल रहा तो शिमला मिर्च का अच्छा उत्पादन होगा। वर्तमान में यह शिमला मिर्च बाजार में 40 से 50 रुपए किलो बिक रही है।

मजेजी का कहना है कि शिमला मिर्च की खेती अगर अच्छे से की जाए, पैदावार अच्छी हो और बाजार का रुख भी अनुकूल हो तो पांच बीघा में 15 से 25 लाख रुपये तक कमाए जा सकते हैं। इस फसल थोड़ी संवेदनशील है, थोड़ा ध्यान देने की जरुरत होती है।

शिवपुरी में परंपरागत खेती के तौर पर वैसे गेहूं, चना, मूंगफली व सोयाबीन की फसलें ज्यादातर किसान करते हैं लेकिन अब किसान अलग हटकर अपनी आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रहा है इसलिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!