छतीसगढ़रायपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक, कहा- भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति…

रायपुर न्यूज़ धमाका – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि प्रभात झा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद के रूप में अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया. वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!