16 जून 2026 //
सूरजपुर न्यूज़ धमाका – सूरजपुर जिले के जिला चिकित्सालय के मातृत्व-शिशु अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और उसके गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई है. घटना से परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं.

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही थी। आरोप है कि प्रसव प्रक्रिया के दौरान महिला को एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। देखते ही देखते महिला ने दम तोड़ दिया और दुर्भाग्यवश गर्भ में पल रहे शिशु को भी नहीं बचाया जा सका।

परिजनों का हंगामा और जांच की मांग
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगाने से पहले बरती गई कथित अनियिमितता ही इस दोहरी मौत का कारण बनी।
घटना की सूचना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इधर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव से पहले इंजेक्शन लगाने के दौरान महिला को उल्टी हुई, जो श्वास नली में फंस गई. इससे सांस लेने में गंभीर समस्या उत्पन्न हुई और स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई.
फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सुरक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।



