
16 जून 2026 //
दुर्ग न्यूज़ धमक – दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सेलुद गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
रोजमर्रा की तरह लोग आज भी चारबांधा तालाब के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान तालाब के समीप स्थित मंदिर परिसर के एक पेड़ पर रस्सी के सहारे तारेंद्र बंछोर का शव लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।
तारेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ महीनों से वे अस्पताल में भर्ती भी थे। पिछले दिनों ही अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। इसके बाद आज उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, उतई पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और मामले की विवेचना की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
परिवार और परिचितों में शोक
तारेंद्र के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा दुख है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर संवेदना व्यक्त की है।


