छतीसगढ़रायगढ़

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड

16 जून 2026 //

रायगड न्यूज़ धमाका –  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हथिनी ने वन विभाग की टीम के ईलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा झुंड डटा रहा, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी लगभग 45 साल की जंगली मादा हथिनी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन की सीधी टक्कर लगने से उसके एक पैर में बेहद गंभीर और गहरी चोट आई है, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगी।

मौके पर डटा रहा हाथियों का दल

हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी भी वहां जमा हो गए। आखिर में हथिनी ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। वही अब शव को पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की तैयारी की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!