16 जून 2026 //
राजनितिक न्यूज़ धमाका – अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि पणजी में मीडिया से बात करने के दौरान उनसे राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर सवाल किया गया था। उन्होंने केवल इतना कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। बता दें कि अप्रैल में आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा समेत 7 MP बीजेपी में शामिल हो गए थे।

TMC विवाद पर दी प्रतिक्रिया
मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर र पार्टियों को “तोड़ने” का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी चीजें लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने यह भी कहा कि BJP एक अनैतिक पार्टी है। लोग किसी पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन BJP या तो बहुत सारा पैसा देकर विधायकों को खरीद लेती है या फिर पार्टियों को तोड़ने के लिए ED को भेजती है।
CJP अच्छी पार्टी-अरविंद केजरीवाल
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल से जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के बारे में किया गया तो, उन्होंने कहा कि यह “अच्छी पार्टी” है। बता दें कि CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। सीजेपी ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक विवाद समेत शिक्षा क्षेत्र में अलग-अलग नाकामियों का आरोप लगाया है।

