
कोरिया न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर NH-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खरवत चौक के पास बुधवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे।
मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में मृत घोषित
हादसे की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पहचान जारी, एक की पुष्टि
पुलिस ने एक युवक की पहचान कर ली है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य दो शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। मृतकों में एक नाबालिग युवती भी बताई जा रही है।
ट्रक और चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक और उसका चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
चश्मदीद बोले – भयानक था मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक और युवती बिना हेलमेट के थे, और अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर से तीनों की मौके पर हालत बेहद गंभीर हो गई थी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
फिलहाल शवों को सुरक्षित रखकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
