मनोरंजन

‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार,इस सीरीज में गुड्डू पंडित की अहम भूमिका में आएंगे नजर,कब रिलीज होगा वेब सीरीज तीसरा पार्ट

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब मेकर्स ‘मिर्जापुर 3’ को रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस बीच Mirzapur 3 में गुड्डू पंडित के किरदार का नया लुक जारी कर दिया गया है और इसमें फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

अली फजल निभा रहे गुड्डू पंडित का किरदार

Mirzapur सीरीज के पिछले दो सीजन को मिले अपार प्यार के बाद मेकर्स ने कुछ समय पहले ही Mirzapur 3 की घोषणा की थी। अब हाल ही में इस सीरीज में गुड्डू पंडित की अहम भूमिका में नजर आए अभिनेता अली फजल ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में गुड्डू पंडित एक दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। अली फज़ल हाथ में बंदूक लिए बैठे उत्तेजित मुद्रा में कैमरे की ओर देख रहे हैं।

फोटो के साथ अली फजल ने दिया ये कैप्शन

अली फजल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और शुरुआत हो चुकी है, तैयारी, रिहर्सल, पढ़ना… लाठी नहीं, अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें होंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंटप, गुड्डू आ रहा है… अपने आप।

फोटो पर फैन्स के आ रहे शानदार रिएक्शन

फोटो देखने के बाद Mirzapur 3 सीरीज का इंतजार करने वाले दर्शकों में काफी उत्साह है। फैन्स फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। Mirzapur 3 में गोलू का रोल प्ले करने वाली श्वेता त्रिपाठी ने भी कमेंट में लिखा, ‘वेटिंग’।

साल 2018 में आया था Mirzapur का पहला सीजन

गौरतलब है कि Mirzapur का पहला सीजन साल 2018 में आया था और दूसरा 2020 में रिलीज किया गया था। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसके किरदारों को खूब पसंद किया जाता है। अब फैंस इस सीरीज के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!