मनोरंजन

दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार- द वे ऑफ वाटर,जानिए इस तारीख को होगी रिलीज…..

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-अवतार – द वे ऑफ़ वाटर जिसका इंतजार फैंस को लंबे समय से था वो खत्म होने जा रहा है। दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार- द वे ऑफ वाटर 16 दिसंबर यानी कल रिलीज होने वाली  है जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है। फिल्म 250 मिलियन डॉलर्स यानी 2000 करोड़ रुपए में में बनाई गई है।

मां के सपने से आया कॉन्सेप्ट

अवतार द वे ऑफ़ वाटर इस फिल्म की दिलचस्प ये है कि फिल्म अवतार का कॉन्सेप्ट एक सपने से आया। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की मां शर्ली कैमरून ने एक सपना देखा था, जिसमें उन्होंने एक नीले रंग की लड़की को देखा जिसकी लंबाई करीब 12 फीट थी। मां ने जेम्स को ये सपना सुनाया तो उन्हें एक ऐसे ग्रह की कहानी का आइडिया आया जिस पर नीले रंग के लोग रहते हैं, जिनकी ऊंचाई 10 से 12 फीट की होती है। ये वो समय था जब जेम्स ने टाइटैनिक बनाने के बारे में भी नहीं सोचा था।

2009 में अवतार ने तोड़ा रिकॉर्ड

इसके बाद उन्होंने पहले टाइटैनिक बनाई और उसके 12 साल बाद अवतार आई। अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आ रहा है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा। अकेले टाइटैनिक या अवतार ही नहीं, जेम्स कैमरून ने फिल्मों की टेक्नोलॉजी में समय से आगे का प्रयोग किया।

परदे पर कितनी हिट…

अवतार – द वे ऑफ़ वाटर अपनी पहली फिल्म द टर्मिनेटर से अवतार-2 तक उनका करियर और फिल्में बनाने का तरीका चौंकाने वाला है। मजेदार बात ये है कि जेम्स अपनी फिल्म लिखने के बाद खुद उसे फिल्माने की तकनीक भी ईजाद करते हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों बहुत ही उत्सुक है और इसके लिए पहले से ही बुकिग कर रहे है, अब देखना ये होगा की ये फिल्म परदे में आने के बाद और कितनी हिट होती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!