मनोरंजन

95वां ऑस्कर रिजल्ट आने से पहले एक बार फिर RRR फिल्म थियेटर में होगी रिलीज

‘RRR’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 903.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं विदेशों में इसने कुल 221.32 करोड़ रुपये कमाए हैं.

मनोरंजन धमाका //// फिल्म एक बार फिर से थिएटर में लगने वाली है. 95वां ऑस्कर रिजल्ट आने से पहले RRR के मेकर्स इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को दोबारा रिलीज करने के लिए थिएटर्स की लिस्ट, लैंग्वेज वर्जन और टाइमिंग को शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं. वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई थी.

क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स में ‘RRR’ को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नाटू नाटू) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में भी ‘RRR’ ‘नाटू-नाटू’ के लिए सबसे आगे रही.

12 मार्च को ऑस्कर विजेताओं की घोषणा होगी. उसी हफ्ते ‘RRR’ एक बार फिर सिनेमाघरों में लगने की तैयारी है. जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. आपको बता दें, RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड है. ‘नाटू नाटू’ गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है. इसे राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया था. लोगों को ये गाना इतना पसंद आया था कि इसके डांस मूव्स आज भी पॉप्युलर हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!