छतीसगढ़

राजधानी रायपुर में गौरवपथ-2 समेत कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी, पचपेड़ी नाका से बूढ़ापारा चौक तक मिलेगी नई कनेक्टिविटी

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने के लिए नगर निगम की सामान्य सभा में कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सबसे प्रमुख परियोजना के रूप में गौरवपथ-2 के निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जो पचपेड़ी नाका से टिकरापारा सिद्धार्थ चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक बनाया जाएगा। यह मार्ग शंकर नगर से कलेक्टोरेट चौक तक बने गौरवपथ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से पचपेड़ी नाका से बूढ़ापारा चौक तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे यातायात में सुधार और शहर के दक्षिणी हिस्से में आवागमन सुगम हो जाएगा।

इसके अलावा, बैठक में तेलीबांधा चौक के पास एक आधुनिक टेक्निकल टॉवर के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। इस टॉवर में युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए को-वर्किंग स्पेस की सुविधा होगी, जिससे रोजगार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही, महादेवघाट क्षेत्र को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना को भी हरी झंडी दी गई है। इससे यह क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से आकर्षण का केंद्र बनेगा।

नगर निगम की सामान्य सभा में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, सभी एमआईसी सदस्य और पार्षद मौजूद रहे। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं पर अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा और एक से दो वर्षों में इनके पूरा होने की संभावना है।

बैठक के दौरान कुछ समय के लिए विपक्ष और सत्तापक्ष में तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू के देर से पहुंचने पर प्रक्रिया को लेकर असहमति जताई गई, जबकि महापौर ने स्पष्ट किया कि सभी प्रस्ताव पारदर्शी प्रक्रिया में पारित हुए हैं।

सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि “हमारे लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों समान हैं। विपक्ष ने भी विकास से जुड़े प्रस्तावों को समर्थन दिया है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!