छतीसगढ़कवर्धा

खून से सनी लाश मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस ने चाचा को लिया हिरासत में – पारिवारिक विवाद की आशंका

कवर्धा न्यूज धमाका – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सूखाताल में शुक्रवार देर रात एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंघनपुरी निवासी विनोद साहू के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मकान मालिक जब शौच के लिए बाहर निकला तो उसने घर के आंगन में चूल्हे के पास खून से सनी लाश देखी। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत परिवार व पड़ोसियों को सूचना दी। कुछ ही देर में गांव में खबर फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कवर्धा भेजा गया है।

देर रात जांच सीमित रही, लेकिन शनिवार सुबह पुलिस टीम ने फिर से गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मृतक के मुंहबोले चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!