छतीसगढ़राजनांदगांव

चॉइस सेंटर संचालक से अनूठी ठगी: ट्रक ड्राइवर बनकर आए ठग ने लगाया 4.39 लाख का चूना, पुलिस 10 महीने बाद भी नाकाम

राजनांदगांव न्यूज धमाका – जिले के लाल बहादुर नगर में स्थित एक चॉइस सेंटर संचालक से ट्रक ड्राइवर बनकर आए ठग ने 4 लाख 39 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना को हुए 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुई इस वारदात में पीड़ित रोशन कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम–पोस्ट लाल बहादुर नगर, ने बताया कि वह स्थानीय इंडसन बैंक की डोंगरगढ़ शाखा में खाता धारक है और चॉइस सेंटर चलाते हैं। जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में एक व्यक्ति उनके सेंटर पर आया, जो खुद को एक कंपनी का ट्रक ड्राइवर और कर्मचारी बताने लगा। उसने कहा कि उसके “सेठ” द्वारा जल्द ही खाते में पैसे भेजे जाएंगे और उसे नकद की जरूरत है।

पीड़ित ने बताया कि ठग ने फोनपे नंबर देकर कहा कि कंपनी का कर्मचारी उसमें पैसे भेजेगा। कुछ देर बाद खाते में 13 लाख 84 हजार 730 रुपये छह बार में आए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि बाकी राशि नगद दे दो, जिससे सामान लोडिंग की जा सके। भरोसे में आकर पीड़ित ने कुछ राशि नकद में सौंप दी, लेकिन बाद में पता चला कि यह सब एक ठगी का जाल था।

जब ठगी का अहसास हुआ तो रोशन सिन्हा ने तत्काल चिचोला चौकी और सायबर सेल में शिकायत की, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि फरवरी में जब उसने उप निरीक्षक नरेश बंजारे से शिकायत की, तो उसे ही दोषी ठहरा दिया गया।

बाद में एसपी मोहित गर्ग से गुहार लगाने पर 15 दिन बाद जाकर मामला दर्ज किया गया।

अब 10 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। इस बीच पीड़ित के खाते में (LIEN) फ्रीज़ आदेश भी लगा दिया गया है, जिससे उसके व्यावसायिक लेनदेन पर असर पड़ा है।

रोशन सिन्हा ने बताया कि ठग ने खाते से 4,39,872 रुपये हड़प लिए। वह पिछले कई महीनों से अपने पैसे वापस पाने के लिए पुलिस, बैंक और साइबर ऑफिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!