कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर के गोदाम में लगी भीषण आग रखे तेंदूपत्ता की बोरियों जलकर हुआ खाक

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के हूरतराई समिति के अस्थायी गोदाम में रखे तेंदूपत्ता की बोरियों में भीषण आग लगने से तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। आधी रात हुई घटना के बाद नक्सली वारदात की आशंका भी जताई जा रही थी। लेकिन पुलिस ने नक्सली घटना की संभावना से इंकार किया है और इसे असमाजिक तत्वों का कार्य बता रही है ओर मामले की जांच में जुट गई है।

कोयलीबेड़ा में बुधवार रात लगभग एक बजे हूरतराई समिति के अस्थायी तेंदूपत्ता गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम लगभग एक हजार बोरा तेंदूपत्ता रखा हुआ था। आग लगने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गया और तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया।

आधी रात हुई आगजनी की घटना के कारण इसे नक्सली वारदात से जोड़कर भी देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस ने नक्सली घटना होने की आशंका से इंकार कर, इसे असमाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की संभावना जताई है। अन्तागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा तेंदूपत्ता की बोरी में आग लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

दो दिन में दूसरी घटना

सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत हूरतराई में आधी रात तेंदूपत्ता के अस्थाई गोदाम में आग लगाई गई। अंदरूनी क्षेत्र होने के कारण और दमकल कर्मियों के नहीं पहुंच पाने के कारण तेंदूपत्ता की बोरियां जलकर खाक हो गई। दो दिन में तेंदूपत्ता के बोरियों में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को अंतागढ़ के टेमरूपानी गांव में तेंदुपत्ता के बोरियों आगजनी की घटना हुई थी। यहां 300 से ज्यादा बोरियां जलकर खाक हो गई थी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!