छतीसगढ़कांकेर

जलप्रपात की उंचाई से गिरने से युवक की मौत, रायपुर से युवओं का ग्रुप पहुंचा था पिकनिक मनाने

Kanker News: जलप्रपात की उंचाई से गिरने से युवक की मौत, रायपुर से युवओं का ग्रुप पहुंचा था पिकनिक मनाने

 कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर में घुमने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक रायपुर का रहने वाला था। शनिवार को युवाओं का एक ग्रुप कांकेर के मलाजकुडूम जलप्रपात घुमने गये थे। इसी दौरान जलप्रपात की उंचाई से पैर फिसलने की वजह से युवक की गिरकर मौत हो गई। घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मलाजकुडूम जलप्रपात की है।

दरअसल, रायपुर के छह युवक मलाजकुडूम जलप्रपात पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान युवक जलप्रपात को देख रहे थे, तभी एक युवक का पैर फिसला और उंचाई से गिरने के चलते उसकी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद जलप्रपात और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक के शव को जलप्रपात की गहराई से निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। युवक के परिजन भी कांकेर पहुंच गए है।

मालूम हो कि मजांजकुड़ुम जलप्रपात में कई घटनाएं हो चुकी है। जलप्रपात देखने के लिए आए पर्यटक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं और गहरे जगह पर चले जाते हैं। सुरक्षा संबंधी बोर्ड भी लगाये गये हैं, लेकिन पर्यटक इसे अनदेखा कर जोखिम उठाते हैं और इसी तरह के हादसे हो जाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!