छतीसगढ़कांकेर

कांकेर से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस जौनपुर में हादसे का शिकार, 4 की मौत, 6 घायल

सड़क हादसा

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की बस उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। बस में कुल 56 श्रद्धालु सवार थे।

ट्रक से टकराई बस
जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बस ड्राइवर भी शामिल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के नाम

  1. आशा भवन (40 वर्ष), मायापुर कांकेर
  2. गुलाब साहू (27 वर्ष), अमलीडोटा राजमाड
  3. रेखा वनिक (55 वर्ष), कांकेर
  4. दीपक (40 वर्ष), बस ड्राइवर

घायलों के नाम

  1. दुलुसील (40 वर्ष), कांकेर
  2. लखमदास (65 वर्ष), वान्देय
  3. सान्दा (65 वर्ष), कांकेर
  4. सोमेस साहू (55 वर्ष), राजगढ़
  5. दिलीप दास (50 वर्ष), कांकेर
  6. विजेन्द्र गण्डल (65 वर्ष), कांकेर

प्रशासन अलर्ट
कांकेर जिला कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मृतकों के शवों को लाने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

श्रद्धालुओं में शोक
इस हादसे की खबर जैसे ही कांकेर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!