
कांकेर न्यूज धमाका – डूमरपानी गांव में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की बाइक खरीदने की चाहत पूरी करने के लिए परिचित के घर में चोरी कर ली। घटना 8 अगस्त को हुई, जिसमें ₹95,000 नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए। पुलिस ने 48 घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित कन्हैया पटेल ने 9 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाजार से लौटने पर घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। जांच में आरोपी युवती करूणा पटेल और उसका प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा पकड़े गए।
करूणा ने कबूल किया कि उसने बसूला से ताला तोड़कर पेटियों से नकदी व आभूषण निकाले, नकद प्रेमी को दिए और जेवर घर में छिपा दिए। पुलिस ने ₹95,000 नकद और सभी जेवर बरामद कर लिए, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2 लाख है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



