छतीसगढ़रायपुर

धर्मांतरण मामले में फंसाने का आरोप, मसीह समाज की रैली और विरोध प्रदर्शन

रायपुर न्यूज धमाका – धर्मांतरण मामले में बजरंग दल पर फंसाने का आरोप लगाते हुए मसीह समाज ने मंगलवार को रायपुर में रैली निकाली। सुभाष स्टेडियम से शुरू हुई रैली गांधी मैदान तक पहुंची, जहां सभा आयोजित कर समाज नेताओं ने संबोधन दिया।

सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें मसीह समाज को सुरक्षा, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और अन्य मांगें शामिल थीं।

पिछले रविवार को सरस्वती नगर थाने के सामने कुकुरबेड़ा बस्ती में धर्मांतरण के आरोप में एक पक्ष के लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी कार्रवाई के विरोध में यह रैली और प्रदर्शन किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!