छतीसगढ़कवर्धा

CG में रफ्तार का कहर: बाइक नाले में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत

CG में फिर दिखा रफ़्तार का कहर: बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत

कवर्धा न्यूज धमाका – जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के लोखान मोड़ पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी, निवासी भेलकी गांव, के रूप में हुई है।

दोनों युवक बाइक से ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!