छतीसगढ़रायपुर

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस: दीपक बैज का सरकार पर हमला – “छत्तीसगढ़ की जनता भगवान भरोसे”

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस पर दीपक बैज ने कहा – छत्तीसगढ़ की जनता भगवान भरोसे, लॉ एंड आर्डर किधर है…

रायपुर न्यूज धमाका – धमतरी में हुए ट्रिपल मर्डर मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 1-2 दिनों में हुई घटनाओं से प्रदेश की जनता दहशत में है।

बैज ने बताया कि बीती रात धमतरी में राजधानी रायपुर के तीन लोगों की हत्या हुई, रायपुर में व्यापारी से 15 लाख की उठाईगिरी और पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या हुई। “आखिर सरकार कहां है, लॉ एंड आर्डर किधर है, जनता भगवान भरोसे है। छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है,” बैज ने कहा।

वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में एक व्यक्ति का नाम चार-चार बूथों में है, फर्जी वोटर कार्ड बनाकर वोट चोरी की गई। उन्होंने कहा कि इस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, न कि बीजेपी को।

तिरंगा अभियान पर भी बैज ने निशाना साधते हुए कहा कि मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश राजनीतिक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने 52 साल तक अपने दफ्तर पर तिरंगा नहीं फहराया, अब बीजेपी प्रायश्चित के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!