छतीसगढ़कांकेर

साइबर धोखाधड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार, 90 लाख की संदिग्ध राशि जब्त

साइबर धोखाधड़ी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 90 लाख की संदिग्ध राशि का खुलासा

कांकेर न्यूज धमाका – जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध साइबर धोखाधड़ी से कमाए गए पैसों को बैंक खातों के जरिए घुमाने का काम कर रहे थे। जांच में करीब 90 लाख रुपये की संदिग्ध राशि का खुलासा हुआ है, जिसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया था।

पुलिस ने जानकारी दी कि मामला गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साइबर अपराध पोर्टल से मिले इनपुट पर दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, शाखा कांकेर के खाते क्रमांक 10181380466 में धोखाधड़ी से अर्जित रकम जमा की गई थी। आरोपियों को यह जानकारी थी कि खाते में धोखाधड़ी का पैसा है, बावजूद इसके वे इसका उपयोग कर रहे थे।

👉 मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 305/2025 दर्ज कर, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 111 बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमन पासवान (30 वर्ष), पिता श्रीराम पासवान, निवासी पंखाजुर, थाना पंखाजुर।
  2. सुजित मजुमदार (38 वर्ष), पिता सुधीर मजुमदार, निवासी गढ़चिरौली, महाराष्ट्र।

पुलिस ने आरोपियों से जुड़े अन्य म्यूल अकाउंट्स (फर्जी बैंक खाते) की जांच शुरू कर दी है और कई खातों को फ्रीज भी करा दिया गया है।

🔹 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम काम कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!