छतीसगढ़कोंडागांव

दो सरकारी वाहनों पर सीएमएचओ की नेम प्लेट, कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी

कोण्डागांव न्यूज धमाका – जिले की कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने कार्यालय परिसर में खड़े सरकारी वाहनों का जायजा लिया, तो उनमें से दो वाहनों पर सीएमएचओ की व्यक्तिगत नेम प्लेट लगी देखी। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ की।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहन चालकों और जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल अपने-अपने दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी वाहन केवल विभागीय उपयोग के लिए होते हैं, उन पर किसी अधिकारी का व्यक्तिगत नेम प्लेट लगाना नियम विरुद्ध है।

कलेक्टर ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय वाहनों का उपयोग केवल निर्धारित नियमों के अनुरूप ही होना चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!