रायपुरछत्तीसगढ

ट्रेन से बीते रात रायपुर पहुचे एक साथ तीन दुकानों में चोरी का वारदात सामने आया अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक साथ तीन दुकानों में चोरी की वारदात हुई। पुलिस को मामले में अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। वहीं कुछ संदेहियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। आरोपितों को पकड़ने गंज थाने की तीन टीम और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की तीन अलग-अलग टीमें काम रही हैं। अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि ट्रेन के रास्ते से आरोपित रायपुर पहुंचे थे। इसके बाद दिनभर क्षेत्र का भ्रमण किया। रात 10 बजे भी वे एक बार दुकान के आस-पास गए। बंद होने का इंतजार करने लगे। दुकान बंद होने के बाद वहां बल्ली लगाकर छत से पूछे गए और वहां का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी की गई।

ओडिशा के गैंग पर शक:- पुलिस को ओडिशा के गैंग पर शक है। घटना स्थल से कुछ चीजें बरामद हुई हैं जो ओडिशा की हैं। हालांकि पुलिस सभी दिशाओं में काम कर रही है। इतना ही नहीं पुराने चोर, बदमाशों पर भी नजर रखे हुए है। संदेहियों को भी बुलाया जा रहा।

किसे के पास नहीं था बैग:- तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जब वह अंदर प्रवेश किए तो उनके पास कोई बैग नहीं था। दुकान में रखे बैग में पूरा पैसा भर कर चोर बाहर निकले। इसके बाद यह स्टेशन की तरह न जाकर पैदल की जेल रोड की तरफ निकले। इसके बाद आटो से निकल गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!