छतीसगढ़रायपुर

विजय शर्मा का कड़ा रुख – धर्मांतरण रोकने बनेगा देश का सबसे सशक्त कानून

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही धर्मांतरण विरोधी सख्त कानून लाने जा रही है। यह कानून देश का सबसे सशक्त कानून होगा। शर्मा ने कहा कि चंगाई सभा जैसी गतिविधियाँ लोगों को भ्रमित करने का माध्यम बन गई हैं, इसलिए इन्हें बंद होना चाहिए।

यह बयान उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षकों को फटकार

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने 3-4 जिलों के एसपी को फटकार लगाई, जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को परफॉर्मेंस सुधारने का आखिरी मौका दिया है। अगर सुधार नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पर पलटवार

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा,

“पदयात्रा का विषय और भाव दोनों अच्छे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि उनकी पिछली पदयात्रा से क्या हासिल हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और एनडीए बिहार में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा तय हो चुका है और पार्टी एनडीए की जीत सुनिश्चित करने में जुटी है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए शर्मा बोले,

“अब देखना यह है कि वे वहां जाकर सच में लड़ाई करेंगे या फिर टिकट बेचेंगे। उम्मीद है इस बार वे कुछ अच्छा करेंगे।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!