रायपुरछत्तीसगढ

दो दिन समझाइश इसके बाद जुर्माना फिर भी नहीं सुधरे तो ट्रेंड लाइसेंस रद्द करेगा निगम

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सफाई को लेकर निगम हुआ सख्त रायपुर नगर निगम ने सफाई को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है रात्रि कालीन सफाई के दौरान गंदगी नहीं फैलाने को लेकर निगम अमला दुकानदारों को दो दिन समझाइश देगी इसके बाद भी सुधार नहीं पाने पर सम्बंधित दुकानों को तीन दिनों के लिए सील कर दिया जाएगा इसके भी सुधार नहीं पाने पर दुकान का ट्रेड लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा.

महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर कल रात से ही रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था प्रारम्भ की गई है जिसमें उनके साथ निगम आयुक्त प्रभात मलिक अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे इसी के साथ ही बाजार क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से लेकर तड़के 4 बजे तक कि सफाई कार्य के लिए खाका तैयार कर लिया गया है.

शहर के सभी 10 जोनों के 60 बाजार क्षेत्रों की सूची तैयार की गई है इसी के साथ ही 135 अधिकारियों की निगरानी का प्रभार दिया गया है इसमें सफाई सुपरवाइजरों जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही उप अभियंताओं और सहायक अभियंताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।

महापौर ढेबर के निर्देश पर दुकानदारों को दो दिन की मोहलत देकर उन्हें समझाइश दी जा रही है कि कचरा डस्टबिन में ही डालें और सफाई मित्र गाड़ी लेकर आएं तो कचरा उन्हें सौंप दें। इसके बाद भी कचरा फैलाते पाए जाने पर सम्बंधित दुकान को तीन दिनों के लिए सील कर दिया जाएगा। इसके बाद भी सम्बंधित दुकानदार नहीं सुधरे तो उनका ट्रेड लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!