गरियाबंदछत्तीसगढ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया बूथ का सबसे मजबूत अभियान,लगातार जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की नीति-रीति से करा रहे अवगत

मैनपुर,न्यूज़ धमाका :- कुशाभाऊ ठाकरे केजन्म शताब्दी वर्ष के तहत भाजपा की ओर से अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बिंद्रानवागढ़ शक्ति केंद्र साइबर विस्तारक व भाजपा युवा मोर्चा मैनपुर मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप लगातार जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की नीति रीति से अवगत करा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के तहत भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने शक्ति केन्द्र बिंद्रानवागढ़ के अन्तर्गत पतोरादादर बूथ के बूथ कार्यकर्ताओं, बूथ समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच व उपसरपंच ग्रामीणों से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राज्य सरकार की कथित नाकामी व बूथ सशक्तीकरण पर विस्तृत चर्चा कर जन संपर्क किया।

उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्घशाली व विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंध सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंध मोदी के नेतृत्व में देश का समुचित विकास हो रहा है।

राज्य सरकार का रवैया है तानाशाही

इस दौरान उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल पर तानाशाही रवैये और वादाखिलाफी किये जाने का अरोप लगाते राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सभी को अवगत कराया। भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो और योजनाओं की जानकारी वक्ताओं ने दी।

इस दौरान प्रमुख रूप से युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर, बूथ अध्यक्ष नमो सिंह नेताम, देव सिंह नेताम, हरेंद्र मरकाम, विराज सिंह नेताम, सरपंच प्रतिनिधि सुखचंद नेताम, उपसरपंच छविराम पटेल, पुनीत राम नेताम, भागीरथी नेताम, उग्रसेन नेताम, में ं हतर जगत, सदाराम धुर्वा, करतार नेताम, रघुनाथ नेताम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!