छतीसगढ़गरियाबंद

तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

गरियाबंद न्यूज धमाका – ज़िले में नेशनल हाईवे-130C पर तौरंगा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दंपति देवभोग से घर लौट रहा था और एक तेज़ रफ़्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में राधेश्याम नायक (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कामाबाई नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान कामाबाई ने भी दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और बाइक की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और टक्कर के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!