छतीसगढ़बलरामपुर

तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत…

बलरामपुर न्यूज धमाका – जिला मुख्यालय के समीप नेशनल हाइवे-343 पर सुहानी ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खतरनाक मोड़ पर तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर तेज़ रफ़्तार और लापरवाही के कारण हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है। प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!