छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में सनसनी: महिला ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की मांग पर गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका –छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक को नशीली दवा खिलाकर बेहोश किया और उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने लगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान रजनी यादव (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है और तलाकशुदा है। वह छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड कॉलोनी में रहती थी और पीड़ित के पड़ोस में उसका मकान था।

पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करता था। घटना के बाद महिला लगातार उसे परेशान करती रही। युवक ने खेत बेचकर उसे 3 लाख रुपये दे दिए, लेकिन वह शेष 2 लाख रुपये की मांग करती रही। तंग आकर युवक ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बरामद किए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!