छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में डबल मर्डर : पिता से विवाद का बदला लेने के लिए युवक ने चाकू मारकर की दो दोस्तों की हत्या

भिलाई न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेवई थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 9:30 बजे हुई इस वारदात में मृतकों की पहचान चिंतामणि (21) और गौरव कोसरिया (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी निखिल (21) को घटनास्थल के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दो-तीन दिन पहले मृतकों का आरोपी निखिल के पिता से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आकर आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि मृतक गौरव कोसरिया पहले भी हत्या के एक मामले में अपचारी बालक के रूप में जेल जा चुका था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!