
23 जुलाई 2026 //
बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार बिजली के खम्भे से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत हो गई और 5 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़िए पूरी खबर
यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुई है। मृतका की पहचान शारदा पाटिल उम्र 21 के रूप में हुई है, जो कि बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने बुआ की शादी में घर आई हुई थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना में छात्रा ने मौके पर दम तोड़ दिया, तो वही अन्य 05 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को डायल 112 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वही दल्लीराजहरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




