
23 जुलाई 2026 //
दिल्ली न्यूज़ धमाका – के लोगों को आज भी यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। बुधवार को भी इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगाई गई थी। के अनुसार, जिन प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी, उनमें जनपथ, राजीव चौक और सुप्रीम कोर्ट सहित कुल 16 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। बुधवार को भी इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रखी गई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट की अनुमति नहीं होगी।
इन मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि, इन स्टेशनों पर भी यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी। यानी यात्री केवल एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या स्टेशन के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

इसी हफ्ते दूसरी बार बंद किए गए मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से इसी हफ्ते दूसरी बार कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगाई है। 20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए राजीव चौक समेत पांच मेट्रो स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। इसके बाद बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गेट बंद रखे गए। गुरुवार को भी यही व्यवस्था जारी रखते हुए DMRC ने इन 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।
मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद किए जाने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया और मेट्रो स्टेशनों को बंद कर आम लोगों को भी परेशान किया गया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदर्शनकारी हथियारबंद नहीं थे, तो उनके खिलाफ बल प्रयोग क्यों किया गया। उन्होंने मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के फैसले को भी गलत बताया। केजरीवाल ने कहा, “आप सभी मेट्रो स्टेशन भी बंद कर देंगे, तब भी ये पैदल चलकर आएंगे। ये युवा हैं। सरकार के लिए बेहतर होगा कि वह इन युवा प्रदर्शनकारियों की बात सुने।” उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश से आंदोलन कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत होगा।फोटो बना दो
जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा बंद करने का आरोप
सीजेपी ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संगठन ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि क्या आंदोलन को दबाने के लिए एक बार फिर पुलिस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। क्या सरकार एक और कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है?


