छतीसगढ़अंबिकापुर

उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना शराब के खिलाफ केवरी गांव की बड़ी पहल  ग्राम सभा में लिया पूर्ण शराबबंदी का फैसला,

01 सितम्बर 2026 //

अम्बिकापुर न्यूज़ धमाका – केवरी गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लेते हुए ग्रामीणों ने शराब बनाने, पीने और बाहर से शराब का सेवन कर गांव में प्रवेश करने पर अर्थदंड लगाने का फैसला किया है।

 लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ सामूहिक अभियान छेड़ दिया है। गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लेते हुए ग्रामीणों ने शराब बनाने, पीने और बाहर से शराब का सेवन कर गांव में प्रवेश करने पर अर्थदंड लगाने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद ग्रामीणों ने रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

केवरी गांव में 20 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पूर्ण शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंचों ने करीब 10 दिनों तक गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को शराब के दुष्परिणामों और शराबबंदी के निर्णय की जानकारी दी।

रैली निकालकर ग्रामीणों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

शराबबंदी के फैसले को लेकर सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से शराब न बनाने, शराब का सेवन न करने और बाहर शराब पीकर गांव में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।

नियम तोड़ा तो 3 से 5 हजार तक जुर्माना

ग्रामीणों के मुताबिक शराब बनाते या पीते पकड़े जाने के साथ ही बाहर से शराब पीकर गांव में आने वालों पर 3 हजार से 5 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, शराब की आदत नहीं छोड़ने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया है।

युवाओं को नशे से दूर रखने की कोशिश

ग्रामीणों का कहना है कि शराबबंदी से गांव के सामाजिक वातावरण में सुधार आएगा और युवाओं को नशे की लत से बचाने में मदद मिलेगी। केवरी के ग्रामीणों ने इस फैसले को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए शराबबंदी को सख्ती और एकजुटता के साथ लागू करने की बात कही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!