
23 जुलाई 2026 //
सूरजपुर न्यूज़ धमाका – सूरजपुर के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का मामला सामने आया। चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बाल संरक्षण टीम ने खेत में रोपा लगवा रहे चार बच्चों का रेस्क्यू किया।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां स्कूल जाने की उम्र में बच्चे खेतों में धान का रोपा लगाते मिले। चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर पर मिली शिकायत के बाद बाल संरक्षण टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चार बच्च
पढ़ाई छुड़वाकर कराया जा रहा था काम
खेत में 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो लड़कों और दो लड़कियों से रोपा लगवाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, बच्चों से पढ़ाई छुड़वाकर खेतों में काम कराया जा रहा था।

बाल संरक्षण टीम ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही बाल संरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें बाल मजदूरी से मुक्त कराया। इसके बाद बच्चों की काउंसलिंग की गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही बच्चों से काम कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है




