छतीसगढ़बालोद

जांच में जुटी पुलिस कैंसर के दर्द पर ठगी का वार : चमत्कारी इलाज का झांसा देकर महिला के 13 लाख रुपये हड़पे

25 जुलाई 2026 //

बालोद न्यूज़ धमाका – जिले के सिर्री गांव में कैंसर ठीक करने का झांसा देकर महिला से 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 इलाज के लिए उम्मीद लेकर बैठी एक महिला को अंधविश्वास और झूठे दावों ने ठगी का शिकार बना दिया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को पूजा-पाठ के जरिए ठीक करने का दावा करने वाले तीन कथित पंडितों ने ऑनलाइन संपर्क कर महिला को अपने जाल में फंसाया और करीब 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। मामला बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री का है।

तीन आरोपियों ने खुद को बताया पंडित

ग्राम सिर्री निवासी महिला ने टीवी चैनल पर कैंसर ठीक करने का दावा करने वाला एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों ने खुद को पंडित बताते हुए महिला को भरोसा दिलाया कि पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से उसके पति की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

महिला ने आरोपियों को दिए 13 लाख रुपए

आरोपियों की बातों में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में उन्हें करीब 13 लाख रुपए दे दिए। लंबे समय तक पूजा-पाठ और इलाज के नाम पर रकम लेने के बाद जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। रनचिराई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अंधविश्वास से सावधान रहने की जरूरत

गौरतलब है कि, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा पद्धति से ही संभव है। ऐसे में झूठे दावों, चमत्कारिक इलाज और अंधविश्वास के जरिए ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!