छतीसगढ़दंतेवाडा

शिक्षा विभाग और जनपद पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – ज़िले के बोधघाट थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने दो युवकों से 2 लाख रुपये ऐंठे थे।

पीड़ित महेंद्र सिंह सोढ़ी और संजय कुमार कड़ियाम ने FIR में बताया कि जगदलपुर निवासी रुखसार खान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उसकी गीदम के जावांगा एजुकेशन सिटी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पहचान है और वह उन्हें शिक्षा विभाग व जनपद पंचायत में प्यून और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिला सकती है।

महिला ने एक युवक से ₹1.5 लाख और दूसरे से ₹50 हजार लिए, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। जब दोनों ने पैसे लौटाने की मांग की तो महिला ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों पीड़ित थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में पता चला कि रुखसार खान पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुकी है। बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी का लालच देकर वह पैसे वसूलती थी और काम पूरा नहीं करती थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!