रायपुरछत्तीसगढ

स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने महापौर ने सफाई ठेकेदारों से मांगा सुझाव

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- निगम आयुक्त ने कहा सभी सफाई कर्मियों की 7 घण्टे की हाजरी जरूरी रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने आज शहर के सफाई ठेकेदारों की बैठक लेकर शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए समझाइश दी। साथ ही उन्हें कुछ टिप्स भी दिए निगम मुख्यालय भवन के तीसरे तले में आज दोपहर हुई इस बैठक में निगमायुक्त प्रभात मलिक एमआईसी सदस्य नागभूषण राव अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी उपायुक्त ए के हलदार स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे के साथ ही सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल थे।

महापौर ढेबर इंदौर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर लौटे हैं वहां से प्राप्त अनुभवों के आधार पर उन्होंने ठेकेदारों को आवश्यक सुझाव दिए। वहीं उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे उन्होंने रात्रि कालीन सफाई के साथ दिन में भी सफाई पर दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने ठेका पद्धति में सुधार और कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ठेकेदारों से चर्चा की

निगम आयुक्त मलिक ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति को लेकर चर्चा की उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी सात घण्टे काम करे यह बात सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी समय पूर्व ही काम बंद कर देते हैं। इसे लेकर ठेकेदारों को जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को 7 घण्टे काम करना अनिवार्य है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!